22 महीने के बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 10:29

पहली बार माता-पिता बनने वालों के लिए, बच्चे को खाना खिलाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 18 से 22 महीने के बीच की आयु के बच्चे काफी सक्रिय और चंचल होते हैं। वे सिर्फ अपनी पसंद का खाना खाना चाहेंगे, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य पदार्थ खिलाना आपके लिए बेहद कठिन हो सकता है। यदि आपका 22 महीने का बच्चा स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाने में आपको परेशान कर रहा है, तो इस लेख को पढ़ें। यह लेख आपको कई तरीकों और व्यंजनों की विधियों से अवगत कराएगा, जिसके आधार पर आप अपने 22 महीने के बच्चे को पौष्टिक आहार देने की कोशिश कर सकती हैं।
-1 से 2 साल के बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाने के लिए उन्हें ज्‍यादा फैट वाली डाइट की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए। इसके लिए उन्हें रोजाना दिन में 3-4 कप दूध (करीब 800-900 मिली) पीना जरूरी है। -2 से 3 साल के बच्चों को रोजाना दो कप दूध या दूध से बनी चीजें देनी चाहिए।

22 महीने के बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताएं

उचित पोषण आपके बच्चे की स्वस्थ वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। एक माता-पिता के रूप में, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके बच्चे को वे सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलें जो उसके उचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरुरी हैं। 22 महीने के बच्चे को विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और बच्चे की वृद्धि और विकास में प्रत्येक पोषक तत्व की भूमिका इस प्रकार है:
1. प्रोटीन

प्रोटीन शरीर के ऊतकों और मांसपेशियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके बढ़ते बच्चे के ऊतकों और मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें बेहतर करने स में मदद करता है।छोटे बच्चों को प्रति दिन लगभग 55 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इसलिए उनके आहार में दुग्ध उत्पाद, मांस, मछली, चिकन, अंडे और दाल आदि शामिल करें।
2. कार्बोहाइड्रेट्स

कार्बोहाइड्रेट्स से बच्चों को पूरे दिन सक्रिय रहने के लिए ऊर्जा मिलती है। इससे बच्चों के मस्तिष्क का स्वस्थ विकास होता है। एक बढ़ते बच्चे को प्रतिदिन 6 आहार में कार्बोहाइड्रेट मिलना चाहिए। अपने बच्चे की कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, आप उसे साबुत अनाज, रोटी, खिचड़ी, पास्ता, चावल, मक्का, गेहूँ आदि दे सकती हैं।
3. वसा

एक बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए वसा आवश्यक होता है। वसा मांसपेशियों की गति और कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। इसलिए अपने बच्चे को स्वास्थ्यपरक वसा खिलाने में संकोच न करें। आप अपने बच्चे को घी, जैतून का तेल, मूंगफली का तेल, सूरजमुखी का तेल और मक्खन भी दे सकती हैं। छोटे बच्चों को एक दिन में लगभग तीन चम्मच वसा की जरुरत होती है।
4. विटामिन

विटामिन शरीर के मेटाबोलिज्म, हड्डी और ऊतक को ठीक करने और प्रतिरक्षा विकास आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, यह बढ़ते हुए बच्चे के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व होता है। आप अपने बच्चे को दूध, पनीर, अंडे, फल और सब्जियाँ आदि दे सकती हैं। छोटे बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 1 कप पकी हुई सब्जियाँ और 1 कप फल देने चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info